फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ताजिये निकले तो काट दी बिजली, गर्मी में रात भर अकुलाते रहे लोग

Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शनिवार शाम से रात तीन बजे तक नगर में निकले ताजियों के जुलूस को लेकर नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार सुबह भी कई घंटे बिजली नहीं आई। बंडा रोड पर एक निर्माणाधीन भवन के पास हाईटेंशन लाइन के बीच में बांस लगा दिए गए हैं। हादसे की आशंका से कर्मचारियों ने बिजली बंद कर दी। इससे 200 घरों की बिजली ठप रही। भीषण गर्मी में लोग अकुलाते रहे, लेकिन रात भर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

नगर में ताजियों के जूलूस शनिवार शाम से निकलने शुरू हुए, जो रात तीन बजे तक स्टेशन रोड पर घूमते रहे। इसे लेकर नगर की बिजली आपूर्ति शनिवार शाम करीब छह बजे बंद कर दी गई। तीन बजे जुलूस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति चालू की गई, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
नगर के बंडा रोड पर एक निर्माणाधीन भवन के बाहर हाईटेंशन लाइन के बीच में बांस लगा दिए गए। तारों से निकलती चिंगारी से हादसे की आशंका पर कर्मचारियों ने हाईटेंशन की सप्लाई काट दी। इससे 200 घरों की बिजली आपूर्ति दिन भर ठप रही। एसडीओ (बिजली) प्रवीण कनौजिया ने बताया कि निमार्णाधीन भवन के पास गलत तरीके से लाइन में बांस लगा देने से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें