फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार: पीलीभीत के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, एसपी ने गौरीशंकर मंदिर में की पूजा

Mon, 24 Aug 2026 01:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में सावन के अंतिम सोमवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर समेत जिलेभर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों के बाहर कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन
एसपी ने गौरीशंकर मंदिर में की पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सावन के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित किए। मंदिरों के बाहर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। एसपी सुकीर्ति माधव ने गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन


सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। भोर होते ही बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिरों में पहुंचने लगे। कई श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

सड़क पर कांवड़ियों का जत्था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिरों में हुई विशेष पूजा
शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। कई मंदिरों में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिरों में भीड़ को देखते हुए कई स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहे। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं की गईं। सावन के अंतिम सोमवार को पूरे जिले में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें