फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाप्रभु जगन्नाथ के महाप्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 18 Jul 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
पीलीभीत। भव्य एवं ऐतिहासिक रथयात्रा के उपरांत महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम मंदिर में शुक्रवार को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रबंधन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनूप अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, वरिष्ठ सभासद पुष्पा उपाध्याय, सभासद रतन शुक्ला, जिला मंत्री पंकज तिवारी, आचार्य पंडित हरिश्चंद्र शंखधार, प्रधान सेवक विष्णु शंकर शंखधार, विजय शंखधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें