फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीराम यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नौगवां नबीनगर के टीबरी नाथ मंदिर में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक रामयज्ञ में मंगलवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। यज्ञ मंदिर के पुजारी बाबा हरिसेवा दास ने विधि-विधान से कराया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों में आहुतियां दी और तरह तरह की मनौतियां मानी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की हाथ जोड़कर परिक्रमा की। कुछ श्रद्धालुओं ने इस मौके पर अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प किया। यज्ञ स्थल दिन भर जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर परिसर में लगे खेल तमाशों और दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी गई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 17 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें