मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन चिकित्सक के कक्ष के बाहर तक लगी लंबी लाइन । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पहुंचे, जिसमें अधिकतर मरीजों की खून की जांच कराई गई।
मंगलवार को करीब 1300 मरीजों को दवा दी गई, जिसमें 242 मरीजों की खून जांच की गई। सुबह आठ बजे ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई थी, जो दोपहर एक बजे तक रही। वहीं ओपीडी में दोपहर दो बजे तक मरीज देखे गए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सभी डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों को देखा। जिन मरीजों को काफी समय से बुखार आ रहा था, उनकी खून की जांच कराई गई। ओपीडी में इस कदर लाइन लगी थी कि करीब एक घंटे बाद मरीजों को नंबर आ पा रहा था। संवाद