फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुखार से तीन और लोगों की मौत

विज्ञापन
गांव कढेरचौरा में लगा स्वास्थ्य शिविर-। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। अलग-अलग स्थानों पर होमगार्ड के कंपनी कमांडर समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। पूरनपुर में गांव कढेरचौरा निवासी रूपराम की पत्नी गंगा देवी (40) और सफाई कर्मचारी शहर के गौहनिया निवासी राजेश कुमार (40) तो बीसलपुर में होमगार्ड के कंपनी कमांडेंट की बुखार से मौत हुई। इसके साथ ही गांव कढेरचौरा में बुखार से मरने वालों की संख्या नौ हो गई।
विज्ञापन

पूरनपुर प्रतिनिधि के अनुसार अब तक कढेरचौरा गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में करीब 60 लोगों में बुखार की पुष्टि हो चुकी है। ग्राम प्रधान के पति लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला से मिलकर गांव में बुखार से दो और मौत होने की जानकारी दी।
उन्होंने सीएमओ से मोबाइल पर बात कर गांव में हो रही मौतों की जानकारी दी। उन्होंने डेंगू के अलावा अन्य बुखार न होने का तर्क देकर मरीजों की गहनता से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


-
बुखार का प्रकोप कम होने के लिए कराया हवन
गांव में बुखार के प्रकोप से लोगों को बचाने को कई बार साफ-सफाई और दवाई का छिड़काव कराया जा चुका है, इसके बाद भी बुखार से लोगों को निजात नहीं मिली। इसको लेकर रविवार को गांव हवन-पूजन किया गया था। गांव के अधिकतर लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर हवन में आहुतियां दीं और लोगों को बुखार से निजात दिलाने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शिविर में डेंगू से पीड़ित मिला युवक

मंगलवार को गांव कढेरचौरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बुखार पीड़ित 60 मरीज पहुंचे। 12 बुखार पीडि़तों की डेंगू और 19 की मलेरिया जांच कराई गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि जांच में एक युवक डेंगू बुखार से पीड़ित पाया गया।
-

बीसलपुर में होमगार्ड कमांडर ने तोड़ा दम
बीसलपुर। कोतवाली में तैनात और गांव जोगीठेर निवासी होमगार्ड के कंपनी कमांडर ओमकार सिंह (52) की सोमवार को देरशाम बरेली के एक निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। गांव जोगीठेर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके चाचा ओमकार सिंह (52) होमगार्ड में कंपनी कमांडर थे तथा बीसलपुर कोतवाली में तैनात थे। 12 अक्तूबर को वह डेंगू की चपेट में आ गए। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने पर जब बुखार सही नहीं हुआ तो उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को देरशाम उनकी मौत हो गई। इस संबंध में पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश शर्मा ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि बुधवार को गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें