पीलीभीत। भैयादूज पर यातायात पुलिस की व्यवस्था भीड़ के चलते असम हाईवे पर ध्वस्त दिखाई दी। चौराहे से लेकर रामलीला रोड तक जाम लगता रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं चौराहे पर पुलिस के मौजूद रहने के बाद भी कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
बुधवार को भैय्यादूज पर असम हाईवे पर लगा जाम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी वाहनों की लाइन लग गई। चौराहे से रामलीला रोड तक जाम में वाहन फंसे रहे। यहां पर रामलीला रोड पर गन्ना वाहनों के गुजरने से कई बार जाम के हालात बने रहे। इसमें एंबुलेंस भी कुछ देर तक फंसीं रहीं। रामलीला रोड पर पुलिस की मौजूदगी न होने से वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन निकलते रहे। इससे जाम खुल नहीं पा रहा था। किसी तरह से लोग खुद ही हट बचकर गुजर रहे थे। पूरे दिन जाम की हालत ऐसी ही बनी रही।
बड़ी नहर पर मौजूद रही पुलिस
वाहनों के आमने सामने आने से कई बार हाईवे पर बड़ी नहर पर भी जाम के हालात बन जाते हैं। बुधवार को पर्व को देखते हुए यहां पर कोतवाली पूरनपुर की पुलिस तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी के कारण यहां पर जाम नहीं लग सका। हालांकि शाम के समय हल्का जाम लगा।