फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत-शाहगढ़ स्टेशन के बीच शुरू होगा इलेक्ट्रिक लाइन का काम

विज्ञापन
माला स्टेशन पर निरीक्षण करते अ​धिकारी । स्रोत - रेलवे
विज्ञापन
पीलीभीत। मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब अधिकारियों का जोर पीलीभीत से शाहगढ़ के बीच शेष काम पूरा करने पर है, ताकि फरवरी तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके। इसके लिए अब पीलीभीत- शाहगढ़ के बीच इलेक्ट्रिक लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। बिजली के लिए खंभे लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। अब पीलीभीत तक ट्रेनों का संचालन फरवरी तक शुरू करने की तैयारी है। माला जंगल का मामला अटका होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अनुमति मिलने पर काम को आगे बढ़ाया गया। अब माला नदी पर पुल भी बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा एक अन्य पुल भी तैयार हो गया है। अब शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच विद्युतीकरण का काम होना शेष है। विद्युतीकरण को लेकर अधिकारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकारियों ने माला रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों का निरीक्षण भी कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह काम शुरू कर दिया जाएगा।

संडई और माला के बीच पड़नी है लाइन
पीलीभीत से माला तक रेलवे लाइन बिछा दी गई है। अब माला से संडई के बीच लाइन पड़नी बाकी है। पुल तैयार हो जाने के बाद अब पटरी को डालने का काम भी तेजी के साथ किया जाएगा। इसको लेकर भी अधिकारियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


पीलीभीत से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम शुरू किया जाएगा। इसको लेकर निरीक्षण किया गया है। संभावना है कि इसी सप्ताह काम शुरू करा दिया जाएगा। - कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, परियोजना प्रबंधक, आरबीएनएल

माला स्टेशन पर निरीक्षण करते अधिकारी । स्रोत - रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें