फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास चौराहा पर बेहोश मिला सिपाही

Tue, 14 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यस्ततम आवास विकास चौराहा पर एक सिपाही बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों से सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिपाही को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिपाही का नाम, पता और तैनाती के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह खाकी वर्दी पहने एक सिपाही ठेका पुलिस चौकी के चंद कदम दूर आवास विकास चौराहा पर बेहोश पड़ा था। सिपाही को बेहोश देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना देने पर कोतवाल ख्यालीराम आदित्य मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने सिपाही को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। आशंका है कि सिपाही जहर खुरानी का शिकार हुआ है। उसकी जेब में न तो पर्स मिला और न ही मोबाइल। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि बेहोश सिपाही की जेब से एक कागज मिला है। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त सुलतान जिले में पुलिस लाइन के सिपाही रामनरेश रावत के रुप में हुई है। जिसके आधार पर परिवार को सूचना दे दी गई है। पूरी स्थिति जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें