पीलीभीत। आगामी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले में क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। यह रेस बालक और बालिका दोनों के लिए खुला वर्ग में होगी।
रेस सुबह 7 बजे शुरू होगी और गांधी स्टेडियम के गेट पर समाप्त होगी। इसमें विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी 1 अक्तूबर की शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।संवाद