पीलीभीत। जिले में नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज रुपपुर कृपा में 24 दिसंबर से यूपी स्टेट एनियूएल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। इसमें यूपी के कई जिलों से करीब 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों में हिस्सा लेने के लिए 400 खिलाड़ी पहुंच चुके हैं।
पीलीभीत एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डोरीलाल शर्मा ने बताया कि यूपी स्टेट एनियूएल क्रॉस कंट्री एथेलिटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 24 दिसंबर से होने जा रहा है। इसका आयोजन बीसलपुर रोड स्थित नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज, रुपपुर कृपा में होगा। इसको लेकर 40 जिलों के 400 खिलाड़ी विद्यालय में पहुंच चुके हैं, जबकि करीब तीन सौ खिलाड़ी अभी और आएंगे।
इस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहली बार पीलीभीत में आकर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन से जिले के अन्य खिलाड़ियों की हौसला अफजाई होगी। इसके बाद 24 दिसंबर से क्राॅस कंट्री के कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से शुरु होंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, राजवीर मौर्य, सतीश शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।