फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर की महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने शनिवार को एक घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर महिलाओं के हाथ तोड़ दिए। पुलिस ने 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसकी मुकदमे संबंधी रंजिश चल रही है। रंजिश के तहत दूसरे पक्ष के 14 लोगों ने शनिवार सुबह 10 बजे लाठी-डंडों से लैस होकर आए और दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश कर गए। घर पर उस समय दो महिलाएं थीं।
हमलावरों ने महिलाओं से गाली-गलौज और छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों महिलाओं का एक-एक हाथ तोड़ दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। तब हमलावर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गृह स्वामी शिव कुमार की तहरीर पर महिलाओं को पीटने, तोड़फोड़ करने, छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के रूप लाल, सतीश, शिवम अमित, ललित मोहन, रामचंद्र प्रेमपाल, शर्मा रामपाल, वेदपाल, कोमल प्रसाद, नन्हेंलाल, छोटेलाल, जितेंद्र और नरेंद्र को नामजद किया गया है। इनमें से पुलिस ने रूपलाल, सतीश, ललित और नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें