पीलीभीत। खरीफ अभियान के तहत इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से फसलों का बीमा करना शुरू कर दिया गया है। इसके तहत अधिसूचित फसलों का प्रीमियम दो प्रतिशत है। फसल बीमा कराने के अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके साथ ही औद्योनिकी फसलों के लिए प्रीमियम पांच प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
केले की फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून तथा मिर्च का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। अभियान के तहत गैर ऋणी कृषक यदि बीमा कराना चाहते है तो आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, बोई गई अधिसूचित फसल का क्षेत्रफल, खतौनी एवं मोबाइल नंबर आदि के साथ जन सेवा केंद्र, संबंधित बैंक शाखा, भारत सरकार के पीएमएफबीवाई पोर्टल के माध्यम से बीमा करा सकते है। बीमा होने से किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई आसानी से हो सकेगी। संवाद