फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल के नुकसान के आकलन में जुटीं टीम

Fri, 27 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि प्रधान इस जिले में बुधवार की रात किसानों के लिए काफी भारी साबित हुई। किसानों की महीनों की मेहनत पर बारिश और ओले पड़ने से बर्बाद हो गई। किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई तो नहीं की जा सकती है, लेकिन मुआवजे के रूप में मदद देने के लिए प्रशासन ने आंकलन शुरू किया है। उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने बताया कि नुकसान के आंकलन के लिए जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रामवीर सिंह और अपर जिला कृषि अधिकारी पीएल गंगवार के नेतृत्व में टीमों को गठित कर अलग-अलग क्षेत्र में भेजा गया है। टीम के साथ सहकारिता विभाग और बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सदस्यों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में काफी अधिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन करने में कुछ समय लगेगा। उधर, डीएम ओएन सिंह ने भी नुकसान के आंकलन में लगे अधिकारी कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है, लेकिन जितनी संभव है उतनी मदद दिलाई जाएगी। आंकलन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी हो पा रहा आकलन
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन सर्वे टीमें दूसरे दिन भी नहीं कर सकी। राजस्व विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी सर्वे मेें जुटे रहे। वहीं विकास विभाग के कर्मचारियों ने मात्र मोबाइल पर क्षेत्र के कुछ लोगों से ओलावृष्टि की जानकारी की। धीमी गति से सर्वे पर भाकियू नेता मंजीत सिंह नाराजगी व्यक्त करते हुए किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में युवा व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में दीपक अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, सुशील बाबू, सरजीत सिंह, फिरोज, पारस सिंह आदि व्यापारी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें