ग्राम ढकिया उल्करी में मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू। स्रोत ग्रामीण
मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया उल्करी में किसान हरजीत सिंह के घर के पास एक मगरमच्छ पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई।
किसान हरजीत ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे देवहा नदी में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में राजीव डाली और प्रमोद कुमार शामिल रहे। वन्यजीव प्रभारी ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। इसी कारण मगरमच्छ अपने प्राकृतिक वास से भटककर शिकार की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र तक आ पहुंचा था। उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है। संवाद