फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसा मगरमच्छ, परिजनों में मची खलबली

विज्ञापन
टांडा कॉलोनी में रात 9 बजे  संतोष मंडल के घर में 5 फिट लंबा मगरमच्छ घुसा।
विज्ञापन
वनकर्मियों की टीम ने पांच फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा
विज्ञापन

मझोला। रात के अंधेरे में एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर में जा घुसा। मगरमच्छ को देखते ही परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने पांच फुट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद नदी में छोड़ दिया।
क्षेत्र के ग्राम टांडा कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब संतोष मंडल के घर में करीब पांच फुट लंबा मगरमच्छ घुस गया। रात लगभग नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी घर के अंदर हलचल होने पर परिजनों ने देखा कि एक मगरमच्छ कमरे के भीतर मौजूद है। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गए। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया। टीम में टाइगर ट्रेकर राजीव ढाली और प्रमोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों से कहा कि बरसात के मौसम में नदी और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ अक्सर भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं। यदि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने की सूचना मिले तो स्वयं उसे पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें