फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन से कुचलकर मगरमच्छ की मौत

विज्ञापन
माधौटांडा खटीमा मार्ग पर पड़ा मगरमच्छ का शव।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
कलीनगर। नहर से निकाल कर बाहर आए मगरमच्छ को किसी वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने जानकारी वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय लाई। जहां चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर पिपरिया संतोष गांव के निकट हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह मार्ग पर मगरमच्छ का शव पड़ा देखा। उसका मुंह कुचला हुआ था। किसी वाहन से कुचलकर मौत होने की बात सामने आई। वन दरोगा रामाधार ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को मुख्यालय पर ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें