फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी पी रहे ग्रामीण को धक्का देकर मोबाइल छीना, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर लगे हैडपंप पर पानी पी रहे ग्रामीण को अज्ञात लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी छत्रपाल ने बताया कि उसका हरदोई ब्रांच नहर टूटे पुल के पास खेत है। 29 जुलाई को वह करीब सात बजे अपने खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर पर स्थित हैडपंप के पास बाइक खड़ी कर पानी पीने लगा। वहां पहुंचे चार लोगों ने उसे गिरा दिया और मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें