फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदमाशों ने कार में मारी गोली, पुलिस कह रही- बारूद दिखाओ

Thu, 25 Sep 2025 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक सवार बदमाशों ने कोतवाली से कुछ दूरी पर मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी कार पर पीछे से फायर झोंक दिया। गोली कार के पिछले शीशे से होते हुए डैश बोर्ड में जा घुसी। घटना मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार मालिक सुखजिंदर सिंह ढिल्लो ने पुलिस को तहरीर, लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। कार मालिक का आरोप है कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बारूद कहां गिरी, यह दिखाने को कहा।
विज्ञापन

घटना 19 सितंबर की रात 12:23 बजे की बताई जा रही है। सुखजिंदर सिंह के अनुसार 20 सितंबर की सुबह कार में पिछले शीशे पर गोली का निशान मिलने पर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इसमें बाइक पर सवार दो युवक कोतवाली की ओर से असम हाईवे को जाते दिखे। उस समय दुकान के बाहर से कुछ राहगीर भी पैदल निकलते देखे गए।
राहगीरों के आगे निकलने के बाद बाइक सवार लौटकर दुकान के बाहर खड़ी कार के पास आए और पिछले हिस्से में तमंचा से फायर करते दिखे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गोली पिछले शीशे में छेद करती हुई आगे डैश बोर्ड में घुस गई। उन्होंने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को दी गई। इसके बाद भी पुलिस बाइक सवार बदमाशों का सुराग नहीं लगा रही है। उनका आरोप है कि पुलिस कहती है कि जब गोली लगी, तब बारूद भी तो दिखाओ।
विज्ञापन


वर्जन

कार पर कोई गोली क्यों चलाएगा। गोली लगती तो कार के शीशे पर पीछे गोल निशान होता। शीशा अपने आप गिरा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - सतेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें