फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने  जेसीबी कर्मचारी को पीटा

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।  
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कीरथपुर गांव में सड़क निर्माण में कार्य करा रहा था पीड़ित
पुलिस ने जिपंस समेत दो पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की 
 क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य ने सड़क निर्माण का कार्य करा रहे जेसीबी कर्मचारी से पहले गाली गलौज की।  इसका विरोध करने पर जेसीबी कर्मचारी की पिटाई लगा दी। पीड़ित से सूचना मिलने पर जब उसके मालिक शिकायत करने घर गए तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 
थाना क्षेत्र के राजपुर ताल्लुके महाराजपुर के निवासी छोटेलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कीरथपुर गांव में हो रहे सड़क निर्माण में वह काम कर रहा है। सोमवार रात वह जेसीबी लेकर खुदाई करा रहा था। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह मल्ली और उनके पिता मेजर सिंह आ गए। बेवजह गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने अपने मालिक से की। जिस पर गुरदेव सिंह आरोपी जिपंस के घर बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने बंदूक दिखाकर भगा दिया। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
दूसरे पक्ष ने चार पर दर्ज कराया केस 
इधर जिला पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह मल्ली ने भी मामले में पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि सोमवार रात को गुरदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, जरनैल सिंह और अंग्रेज सिंह उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। आरोपी असलहों से लैस थे। इस बीच पिता मेजर सिंह के बाहर निकलने पर आरोपी कए पौनिया बंदूक, एक जिंदा कारतूस मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जिपंस की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
 

- दोनों पक्षों में विवाद होने पर जिला पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह मल्ली, उसके पिता मेजर सिंह और दूसरे पक्ष के गुरदेव सिंह, छब्बा सिंह समेत छह लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है। बरामद पौनिया को लेकर विवेचना की जा रही है।
वीके पटेल, एसओ माधोटांडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें