फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच में बैठने पर वकीलों और रेलवे पुलिस में झड़प

Mon, 24 Aug 2015 11:15 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कोच में वकीलों के बैठने पर रेलवे पुलिस से विवाद हो गया। बाद में समझाबुझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर से रोजाना कई अधिवक्ता जिला मुख्यालय आते हैं। सोमवार को भी कई अधिवक्ता ट्रेन संख्या 52228 से पीलीभीत आ रहे थे। ट्रेन में पीछे की ओर दो-दो महिला कोच लगे होने पर अधिवक्ता गार्ड के समीप लगे कोच में जा बैठे। इस पर ट्रेन में सवार जीआरपी ने वकीलों से कोच में बैठने पर एतराज जताया।
वकीलों ने महिला कोच की सही जानकारी न होने की बात कही। इधर, ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह व आरपीएफ इंचार्ज नरेश मीणा के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने महिला कोच से उतर रहे लोगों की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। इस पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अरुण मिश्रा, शिव शर्मा और रेलवे पुलिस के बीच तनातनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

वकीलों का कहना था कि रेलवे पुलिस द्वारा महिला कोच कभी गार्ड के पास वाला बताया जाता है तो कभी उससे आगे लगी बोगी को बताया जाता है। इसको लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। कुछ दिन पहले ट्रेन के अंतिम सिरे से लगी दूसरी बोगी को महिला कोच बताकर चढ़ने से रोका गया था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवाद स्टेशन मास्टर कक्ष तक आ पहुंचा। यहां वार्ता के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

वकीलों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। आरपीएफ नरेश मीणा ने बताया कि नियमानुसार महिला कोच को गार्ड के समीप लगाया जाता है। दो-दो कोच लगे होने से भ्रम की स्थिति होने से कुछ लोग महिला कोच में सफर कर रहे थे। इन सभी को दोबारा महिला कोच में सफर न करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें