फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 22 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सादरू ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि उसके पति करीब डेढ़ माह से जेल में है। आरोप है कि वन विभाग और पुलिस ने उसके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखकर जेल भेजा था। आरोप है कि पति के जेल जाने के बाद हजारा पुलिस लगातार उसके घर पहुंचकर परेशान करती है। आरोप है कि मंगलवार को एसओ के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज कर तोड़फोड़ कर उसकी पिटाई की। कमोवेश यही आरोप फरियाद की पत्नी रुखसार ने भी लगाया। बाद में दोनों महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंच एएसपी सुधीर कुमार सिंह से मुलाकात की तथा उन्हें भी यह शिकायती पत्र दिया। एएसपी ने बताया कि महिलाओं के परिवार के कुछ लोग बाघ के शिकार के एक मामले में आरोपी हैं। जो घर से फरार हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए महिलाएं इस तरह के आरोप लगा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें