फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रही महिला  से किया बलात्कार

Mon, 02 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली बीसलपुर के एक गांव की विवाहिता पशुओं के लिए खेत में घास काट रही थी। इसी बीच पहुंचे गांव के ही एक युवक ने उसे तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। रिपोर्ट दर्ज न करने पर विवाहिता एसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रभारी कोतवाल को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला एसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह पहली मार्च को पशुओं के लिए घास काटने गई थी। शाम पांच बजे गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने उसे तमंचा के बल पर कब्जे में ले लिया और गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया और घटना की जानकारी पुलिस व अन्य किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद वह घर पहुंची और पति को जानकारी दी। सुबह पति के साथ जब थाने गई तो पुलिस ने तहरीर नहीं ली और उसे डांट-डपट कर भगा दिया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रभारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें