फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां बनाई गई आईडी वहीं से भेजा गया था मैसेज

Tue, 20 Oct 2015 06:39 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ तमाम पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि फर्जी आईडी पीलीभीत में जिस स्थान पर बनाई गई। उसी स्थान से व्यापारी को धमकी और मैसेज दिया गया है। पुलिस फर्जी आईडी बनाने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 16 अक्तूबर को अंजान शख्स ने शहर के प्रमुख दवा व्यापारी राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मोबाइल पर कॉल कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसी रात में उनके घर के बाहर फायरिंग भी की थी। अगले दिन सुबह फिर उसने दवा व्यापारी को कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर पर उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर रंगदारी की रकम एक लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी थी। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस की जांच में अब तक कई ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं। जिनसे यह साफ है कि पीलीभीत शहर में फर्जी आईडी से जिस जगह से सिम लिया गया। उसी जगह पर उसे एक्टीवेट कराया गया। इतना ही नहीं कॉल और मैसेज भी वहीं से किया गया है। फर्जी आईडी पर सिम एक्टीवेट कराने वाले व्यक्ति को भी चिन्हित कर लिया गया है। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शहर कोतवाल ने एक-दो दिन में घटना का खुलासा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें