पति से कहासुनी होने पर एक महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर उसकी पिटाई करा दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का कई दिनों से किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच सोमवार को फिर कहासुनी हुई तो महिला ने अपने मायके वालों से शिकायत कर दी। मंगलवार को उसके मायके वाले उसकी ससुराल में आ धमके और जमकर हंगामा किया। महिला के घरवालों ने उसके पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला के मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।