आठ माह बाद शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी की हरकत
पीड़िता से तहरीर मिलने पर न्यूरिया पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट
पति की गैर मौजूदगी में एक विवाहिता से मोहल्ले के दबंग ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। यही नहीं दरिंदगी की वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ माह तक विवाहिता का यौन शोषण करता रहा। जब महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो उसकी वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ माह पूर्व पीड़िता घर पर अकेली थी। इस बीच मोहल्ले का अतहर पुत्र अख्तर घर में घुस आया और पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बना ली। जिसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे तंग आकर महिला ने पिछले दिनों शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दस जुलाई को आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। पति के मोबाइल पर वायरल वीडियो आने पर इसकी जानकारी हुई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई अजहर और कमर के साथ आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, पीड़िता के पति ने वीडियो वायरल होने के बाद उसको घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एचएसओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल से पूरे मामले की जानकारी की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
- रोहित मिश्रा, एएसपी
किशोरी को अगवा करने का आरोप
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने बताया कि 16 जुलाई की रात उसकी सोलह वर्षीय बहन घर पर सो रही थी। देर रात उसको एक अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। दूसरे दिन सुबह जागने पर पीड़ित परिवारीजनों को घटना का पता लगा। गांव के एक परिवार पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।