फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ ओमप्रकाश वाल्मीकि सस्पेंड

Sat, 18 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
गबन करने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनियमितता के आरोप पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

74 शौचालय के निर्माण को आई धनराशि का गबन करने की शिकायत जांच में सही मिली है। इस पर डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश वाल्मीकि को सस्पेंड कर दिया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश भारती एक वर्ष पूर्व अमरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत सहगवां नगरिया में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत में बनने को आए 74 शौचालयों की धनराशि निकाल ली लेकिन शौचालय नहीं बनवाए। शिकायत होने पर धनराशि को ग्राम निधि खाते में जमा कर दिया और कुछ दिनों बाद पुन: धनराशि निकाल ली। ग्रामीणों ने इसकी पुन: शिकायत की। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी अमरिया को मामले की जांच के आदेश दिए। बीडीओ की जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगे आरोप सही पाए गए। 74 शौचालय निर्माण आई करीब 1.62 हजार रुपये की धनराशि का गबन इसमें पाया गया। बीडीओ की रिपोर्ट पर डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश वाल्मीकि को सस्पेंड कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि शिकायत सही मिलने पर डीएम के आदेश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो सफाई कर्मचारी भी निलंबित
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य को तैनात कई पंचायत सफाई कर्मी घर बैठे ही वेतन ले रहे हैं। इसमें अमृता ताल्लुके घुंघचाई में तैनात किशोर कुमार पहली जनवरी से बिना सूचना के गायब चल रहे हैं। कई नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। वहीं 10 मार्च को डीपीआरओ के औचक निरीक्षण में नवदिया सुखदासपुर में तैनात सफाईकर्मी गोदावरी अनुपस्थित मिली। इस पर डीपीआरओ ने दोनों पंचायत सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें