फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मजदूर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़

Fri, 14 Jul 2017 11:16 PM IST
बरखेड़ा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
Underworld's minor daughter tampering after entering the house - फोटो : Underworld's minor daughter tampering after entering the house
विज्ञापन
मजदूर की नाबालिग बेटी से गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी कमरे में रखी साढ़े 14 हजार की नकदी चोरी कर भाग गए। पिता से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 22 जून को काम के सिलसिले में बाहर गए थे। घर पर 14 वर्षीय पुत्री और पत्नी मौजूद थी। आरोप है कि देर रात गांव के हन्ने उर्फ भारद्वाज और उसका भाई तुलसीराम दीवार फांदकर घर में घुस आए। इसके बाद किशोरी के कमरे में जाकर उसको दबोच लिया। किशोरी से दोनों आरोपी छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवारीजन जाग गए। जिनको इकट्ठा होता देख आरोपी साढ़े 14 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी हन्ने को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें