असम हाइवे पर अनियंत्रित
गति से आ रहा ट्रक दो बाइक और एक साइकिल सवार को कुचलता हुआ सड़क के नीचे
झाड़ियों में घुस गया। हादसे में मोहल्ला ढका निवासी साइकिल सवार 22 वर्षीय
वली मोहम्मद, उसका छोटा भाई 18 वर्षीय अली मोहम्मद, मोहल्ला साहूकारा
निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय अजीज मोहम्मद, साथी 24 वर्षीय कासिम, दूसरी
बाइक पर सवार गांव मोहनपुर निवासी 35 वर्षीय गुरवीर सिंह घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में गुरवीर सिंह को इलाज के लिए
बरेली ले जाया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस
ने घायल कासिम की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना
गुरुवार की सुबह करीब सवा छह बजे को आसाम हाइवे पर चीनी मिल के समीप हुई।
मोहल्ला ढका निवासी वली मोहम्मद ने बताया कि अपने छोटे भाई अली मोहम्मद के
साथ अलग-अलग साइकिलों से मजूदरी करने सबलपुर गांव जा रहे थे। सामने से
अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। ट्रक ने बाइक से
पलिया जा रहे मोहल्ला साहूकारा निवासी अजीज मोहम्मद और उसके साथी कासिम,
गांव मोहनपुर से बाइक से पूरनपुर आ रहे गुरवीर सिंह को कुचल दिया। घायलों
को सीएचसी लाया गया।
गंभीर हालत में वली मोहम्मद और अजीज को जिला
अस्पताल रेफर किया गया। गुरवीर को गंभीर हालत में सीधे पीलीभीत के एक
प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत में उसे इलाज को बरेली
ले जाया गया है। उधर, पुलिस ने कासिम की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज की है।