लिंटर डालते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर लिंटर डलवा रहे दो मजदूर झुलस गए। झुलसे मजदूरों को पहले सीएचसी ले जाया गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी मोहम्मद जाहिद और उसका मौसा मोहल्ला निवासी इश्तियाक अहमद
लक्ष्मी बिहार कॉलोनी निवासी एएनएम नीलम के निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने का कार्य चल रहा था। लिंटर डालने में कई मिस्त्री लगे थे। मजदूर मोहल्ला अहमदनगर निवासी मोहम्मद जाहिद (18) और इश्तियाक (25) ने लिंटर में डालने के लिए सरिया उठाई थी। बताया जाता है कि इसी बीच सरिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से हड़कंप मच गया। झुलसे मजदूरों को सीएचसी तक पहुंचाने को एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से दोनों झुलसे मजदूरों को सीएचसी लाया गया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे एसआई जितेंद्र सिंह यादव ने झुलसे मजदूरों से घटना की जानकारी ली। झुलसे मजदूरों के परिवारवाले भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएनएम नीलम ने बताया कि निर्माण कार्य का उसने ठेका दिया था। साथ ही समीप से गुजर रही बिजली हाईटेंशन लाइन से बचकर रहने की हिदायत मजदूरों को दी थी। इसके बाद भी मामूली लापरवाही से हादसा हो गया।