एसडीएम ने मंडी एक्ट की अवहेलना करने के आरोप में शनिवार को दो अनाज व्यापारियों पर 72 हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
मंडी के सचल दल प्रभारी रामऔतार ने बताया कि गांव रामनगर जगतपुर निवासी अनाज व्यापारी धर्मवीर मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर शनिवार को 100 क्विंटल गेहूं ट्रॉली में भरकर पीलीभीत ले जा रहा था। इधर, जिला शाहजहांपुर के कस्बा निगोही निवासी अनाज व्यापारी मुन्ना सिंह, मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर 100 क्विंटल गेहूं ट्रॉली में भरकर पीलीभीत ले जा रहे थे। मंडी के सचल दल ने दोनों व्यापारियों को पकड़कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने दोनों व्यापारियों पर 36-36 हजार रुपये जुर्माना डाला है।