फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोवंशीय पशु  बरामद, एक धरा

Sun, 15 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे दो पशुओं को आज बरामद किया। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि चार भाग निकले। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

जमुनिया चौकी प्रभारी पाल सिंह को सुबह तड़के सूचना मिली कि दो गोवंशीय पशुुओं को काटने के लिए पांच लोग उन्हें पैदल लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने माधोटांडा रोड पर दबिश दी, जिसमें एक तस्कर शिफा गांव निवासी चरन सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए। इस दौरान चार तस्कर शिफा गांव का प्रदीप, पिपरिया संतोष निवासी सुभान शाह, इशाक अहमद, सुखदासपुर का शाका चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। उधर, फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 


पुलिस ने पकड़ा सटोरिया 
न्यूरिया। मुखबिर की सूचना पर एसओ दलवीर वर्मा ने मोहल्ला मियां खां के एक मकान में दबिश दी, जिसमें सट्टे की खाईबाड़ी करते मोहम्मद आरिफ को पकड़ लिया। उसके पास से सत्रह सौ रुपये और सट्टे की पर्चियां बरामद होने पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को थाने से जमानत देकर छोड़ा गया है। 
विज्ञापन



गोवंशीय मांस बिक्री 
करते एक गिरफ्तार
पूरनपुर। गोवंशीय पशु का वध कर मांस की बिक्री कर रहे पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी रियाज मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर गो वंशीय मांस, वध और बिक्री के उपकरण और एक बाइक बरामद की है। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मोहल्ला ढका में गोवंशीय पशु का वध कर मांस बिक्री की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज को टीम के साथ भेजा गया। रियाज अहमद एक बाइक पर मांस लादकर बिक्री कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोवंशीय पशु वध के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें