कंजानाथ पट्टी गांव में सड़क किनारे गड्ढे में मिले शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल साइट्स का सहारा लिया है। फोटो सोशल साइट्स पर डालकर उसकी पहचान कराई जा रही है। इसके अलावा शव के अंगूठे का निशान लेकर आधार कार्ड से मिलान कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को जहानाबाद क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गांव में 30 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे एक गड्ढे में मिला था। उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या की गई थी लेकिन पुलिस शिनाख्त करने में सफल नहीं हो सकी है। अब पुलिस ने सोशल साइट्स का सहारा लिया है। सीओ जहानाबाद निशांक शर्मा ने बताया कि पुलिस आधार कार्ड बनाने वाली साइट्स की भी मदद लेगी। शव के अंगूठे का निशान लेकर उसको अपलोड कर मिलान कराया जाएगा।