फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Fri, 12 Jan 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
लालकुआं से गुवाहाटी जा रहे ट्रक को बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे असम हाईवे पर पूरनपुर-खुटार के बीच कार सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक परिचालक से मारपीट कर 35 हजार रुपये व तीन मोबाइल लूट लिए। चार बदमाश ट्रक लेकर चले गए। बाकी चार ने चालक-परिचालक को कार में बंधक बनाया और रात भर घुमाने के बाद बस्ती जिले में पेड़ से बांधकर भाग गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की मदद से बंधनमुक्त होने के बाद घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी गई। जिसके बाद ट्रक मालिक ने एसपी से मुलाकात कर घटना की शिकायत की है। जिसके आधार पर एसपी ने एएसपी के निर्देशन में स्वाट टीम को सुरागरसी के लिए लगाया है। घटनास्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए बस्ती में मौजूद ट्रक चालक और परिचालक को बुलाया गया है। 
विज्ञापन

बहेड़ी (बरेली) के जोखनपुर निवासी ट्रक मालिक ने बताया कि बुधवार शाम को उनका ट्रक लालकुआं से पेपर की खेप लेकर गुवाहाटी असम के लिए निकला था। इसमें देवरनिया (बरेली) के शारदा नगर निवासी सत्यवीर चालक और ओमप्रकाश बतौर परिचालक सवार थे। असम हाईवे पर पूरनपुर-खुटार के पास पहुंचते ही बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे कार सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद कार को साइड मारकर भागने की बात कहते हुए चार बदमाश ट्रक में चढ़कर चालक-परिचालक से मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके पास रखे 35 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। बाद में बदमाशों ने चालक परिचालक को कार में डालकर बंधक बना लिया। चार बदमाश ट्रक को लेकर निकल गए और बकाया चार कार में बंधक बनाए गए चालक -परिचालक को रातभर घुमाते रहे। अंत में उनको बस्ती जिले में एक सूनसान इलाके में पेड़ से बांधकर निकल गए। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ से बंधे चालक-परिचालक को बंधनमुक्त किया। इसके बाद ग्रामीणों के फोन से दोनों कर्मचारियों ने ट्रक मालिक को घटना की सूचना दी। बस्ती पुलिस ने घटना पीलीभीत जिले में बताकर टरका दिया। जिसके बाद एसपी को पूरी कहानी बताते हुए ट्रक मालिक ने कार्रवाई की मांग की है। हाईवे पर हुई लूट की वारदात पूरनपुर और खुटार के बीच किस स्थान पर हुई? इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में बस्ती से चालक परिचालक को भी पीलीभीत बुलाया गया है। 

असम हाईवे पर ट्रक लूट की सूचना पर एएसपी रोहित मिश्रा के निर्देशन में टीम को सुरागरसी के लिए लगाया गया है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानिधि नैथानी, एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें