फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या

Mon, 23 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या
विज्ञापन
खमरिया पट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय लालता प्रसाद का शव बेडरूम में पाया गया। उसके पिता मुन्नालाल ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या का आरोप लालता प्रसाद की पत्नी और उसके दोस्त पर लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसी गांव के रहने वाले रामपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के गले में फंदे का निशान पाया गया। खमरिया निवासी मुन्नालाल और उनके दो बेटे प्यारे लाल व लालता प्रसाद परिवार समेत एक ही घर में रहते हैं। सोमवार सुबह लालता प्रसाद अपने बेडरूम में मृत पाया गया। उसके गले में फंदे का निशान था। पिता मुन्नालाल का आरोप है कि लालता प्रसाद की हत्या उसकी और उसके दोस्त उसी गांव में रहने वाले रामपाल ने की है। आरोप है कि लालता प्रसाद की पत्नी रामपाल के बीच दोस्ती है। इसका पता चलने के बाद से लालता प्रसाद इसका विरोध करता था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर लालता प्रसाद की छत के कुंडे से फांसी लगाकर हत्या कर दी। मुन्नालाल के मुताबिक साजिश के तहत लालता प्रसाद की पत्नी में रात में दोस्त को घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

चार माह पहले हुई थी पंचायत 
पूरनपुर। मृतक के पिता मुन्नालाल ने बताया कि करीब चार माह पहले लालता प्रसाद की पत्नी अपने दोस्त के साथ चली गई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत के कहने पर वह बमुश्किल घर लौटी थी। कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट की नौबत तक आ गई थी। लालता प्रसाद के तीन तीन बेटे आठ वर्षीय अमित, पांच साल का धीरज और तीन वर्षीय अनमोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें