जमीन के पुराने विवाद में छात्र की पिटाई
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
जमीन के विवाद की चली आ रही रंजिश में दियूरी गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र की पिटाई कर दी गई। दूसरे पक्ष ने छात्र को स्कूल से घर जाते वक्त रास्ते में रोक लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरी गांव के रहने वाले किसान डोरीलाल का गांव के ही सुरेश, ओमकार और महेश से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। पीड़ित का बेटा हरीशंकर इंटरमीडिएट का छात्र है। गुरुवार को स्कूल से घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में आरोपियों ने छात्र को रोक गाली गलौज शुरु कर दी। गाली देने से मना करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। छात्र को घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घर जाकर घटना की जानकारी परिवरीजनों को दी। जिसके बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। एसओ गजरौला रेहान खां ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छात्र का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।