फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार लाओ, तब मिलेगा सरकारी आवास!

Thu, 01 Jun 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
20 हजार लाओ, तब मिलेगा सरकारी आवास!
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर सौदेबाजी करने का आरोप प्रधान, सचिव और एडीओ पंचायत पर लगा है। आरोप है कि 20 हजार रुपये देने पर अपात्रों को आवास दिलाए जा रहे है। ग्रामीणों ने मामले की डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पूरनपुर विकास खंड के जमुनिया खास गांव के कई लोग बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीबों को शासन से आवास दिए जा रहे हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव आवास के एवज में बीस हजार रुपये की मांग कर रहे है। रुपये न देने पर आवास साठगांठ कर अपात्रों को दिया जा रहा है। इनके पहले से पक्के मकान बने हुए हैं। आरोप है कि मंगलवार को एडीओ पंचायत गांव में जांच के लिए भेजे गए थे। मगर उन्होंने भी प्रधान के घर बैठकर जांच पूरी कर ली। गांव के लोगों ने विरोध किया तो उनको शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत करने वालों में मोहनलाल, रोशनलाल, जगदीश, गंगाराम, राजाराम आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें