फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूट की बात सुनकर जीआरपी के फूले हाथ पांव

Sat, 13 Jun 2015 10:47 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में एक यात्री ने कुछ लोगों द्वारा लूटपाट करने व दो यात्रियों के अपहरण करने की सूचना जीआरपी कंट्रोल को दी गई। सूचना पर जीआरपी के हाथ पांव फूल गए। जांच में मामला सीट को लेकर विवाद होना पाया गया।
विज्ञापन

मामला पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर जिंदपुरा हाल्ट के समीप का है। शुक्रवार शाम को एक यात्री ने जीआरपी कंट्रोल को चलती ट्रेन में कुछ लोगों द्वारा लूटपाट करने और दो यात्रियों के अपहरण होने की सूचना दी। कंट्रोल द्वारा यह सूचना तत्काल जीआरपी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के हाथ पांव फूल गए। फौरन ही ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्क्वायड को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी स्क्वायड बोगी में जा पहुंचा। एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वहां जांच में मामला झूठ पाया गया। ट्रेन में सीट को लेकर कुछ यात्रियों में विवाद हो गया था। यात्री को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें