फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुनगढ़ी के कुर्री, खेड़ा  रंपुरिया में दिखे नकाबपोश

Sat, 11 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 नकाबपोश बदमाशों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत है। ऐेसे में एक बार फिर सुनगढ़ी क्षेत्र के तीन गांवों में देर रात संदिग्धों की चहलकदमी से हड़कंप मच गया। बदमाश होने के शक में सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर घंटों छानबीन की जाती रही, लेकिन कोई मिल नहीं सका। हालांकि सीओ सिटी ने पुलिस को रात्रि गश्त में गंभीरता बरतने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात सुनगढ़ी क्षेत्र के कुर्री, खेड़ा और रंपुरिया गांव में बदमाशों की आहट देखी गई। गांव के लोगों के अनुसार देर रात संदिग्ध हालात में गांव में नकाबपोश देखे गए। कुछ के हाथ में टार्च जल रही थी और खेतों की ओर जा रहे थे। इससे गांव में बदमाशों की दहशत फैल गई। कुर्री गांव से एक युवक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर दी। नकाबपोश बदमाशों की दस्तक का पता लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस ने तीनों गांवों में पहुंचकर छानबीन तेज कर दी। गांव के लोगों को साथ लेकर आसपास के रास्तों और खेतों में तलाशा गया, लेकिन कोई नहीं मिल सका। जिस पर काफी देर ठहरने के बाद पुलिस वापस लौट आई। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से गश्ती पुलिस को अलर्ट रखा गया। बता दें कि तीन दिन पहले भी कुर्री और खेड़ा गांव में बदमाशों के आने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर कांबिंग कराई गई। इस दौरान एक संदिग्ध महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि महिला से कोई न कोई सुराग जरूर मिलेगा। 
सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर तलाश कराई गई थी, लेकिन कोई नहीं मिल सका। ग्रामीण इलाकों में पुलिस को रात्रि गश्त में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन



बरखेड़ा पुलिस ने हिरासत में लिए संदिग्ध
- डकैती की घटनाओं के बारे में की जा रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। डकैती की घटनाओं को सिलसिलेवार अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस को अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। हालांकि बरखेड़ा पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
बता दें कि दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने पिछले दिनों न्यूरिया के मेथी सैदुल्लागंज, सड़िया, नऊआ नगला गांव के छह घरों में लाखों की डकैती डाली थी। इसके बाद सुनगढ़ी के कुर्री गांव में ठेेकेदार और गजरौला के पुरवा खाग गांव में किसान के घर में पांच लाख का डाका डाला था। पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट डकैती की धाराओं में दर्ज नहीं की। एसपी के पुराने शातिर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश पर शुक्रवार रात पुलिस ने कार्रवाई की। बरखेड़ा पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि जिस बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुरवा खाग गांव के पीड़ित किसान सुरेशचंद्र शर्मा ने एसपी से खुलासे की मांग की है। उन्होंने कई ऐसे तथ्य भी बताए हैं। जिन पर काम कर पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकती है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें