फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान से हजारों की चोरी

Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
किराने की दुकान से हजारों की चोरी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 किराने की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने हजारों का सामान समेट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुआयना कर जल्द खुलासे के दावे तो किए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस केस दर्ज करने की भी जहमत नहीं उठाई गई है। 
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी इशरत अली की शेरपुर रोड पर रामलीला मेला मैदान के पास किराने की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान की छत के रास्ते नकब लगाकर प्रवेश किया। इसके बाद गुल्लक में रखी 50 हजार रुपये की नगदी, तीन डिब्बे सिगरेट, 24 हजार रुपये कीमत का पान मसाला, चार किलोग्राम देशी घी आदि सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को दुकान खोलने पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। जल्द खुलासे के दावे भी किए, लेकिन तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहंी किया। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है। सुरागकशी कर चोरों का पता लगाया जा रहा है, जल्द वर्कआउट किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें