इलेक्ट्रानिक बाजार में चोरों ने अली अहमद की दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मोहल्ला गनेशगंज निवासी अली अहमद की नगर के जूनियर हाईस्कूल रोड पर इलेक्ट्रानिक बाजार में दुकान है। चोरी की जानकारी अली अहमद को बुधवार को सुबह दुकान खोलने पर हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से पड़ोसी की छत पर चढ़कर दुकान में नकब लगाकर प्रवेश किया। जहानाबाद। ग्राम अढ़ौली निवासी विजय पाल शर्मा की मकान के बाहरी हिस्से में मोबाइल की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और 30 हजार रुपये, 15 मोबाइल फोन, प्रिंटर गायब कर दिया। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।