कोतवाली पुलिस ने चुनाव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में 11 गांवों के 173 संदिग्ध लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि जल्लापुर, सायर, कंधरापुर, महादेवा गांवों के दस-दस, रिछुलिया के 14, रसूला, अभयपुर चैना नकटी के 13-13, भैसटा जलालपुर के 12, चुर्रासकतपुर के 15, रढै़ता के 32 और रसयांखानपुर के 34 संदिग्ध लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया की एसडीएम न्यायालय में रिपोर्ट भेजकर इन निरुद्ध लोगों को 50-50 हजार रुपयों के मुचलकों से पाबंद कराने की संस्तुति की गई है। इसी क्रम में गांव चंदपुरा निवासी चमन प्रकाश और गांव रोहनिया निवासी भागीरथ को शांति भंग करने की आशंका में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाजार कटरा में जुआ खेलते समय पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहल्ला बाजार कटरा के विक्रम जायसवाल, निर्भय कुमार, सोनू जायसवाल, रोमी जायसवाल और मुकेश कुमार शामिल है।