फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैचूटांडा के दो घरों से छह लाख की चोरी

Tue, 19 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कैचूटांडा निवासी फरियाद अहमद ने बताया कि रविवार की रात काफी गर्मी होने के कारण परिवार समेत घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ दिया और 68 हजार रुपये, करीब 12 तोला सोना व कपड़े चोरी कर लिए और मेन दरवाजा खोलकर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित इकरार अहमद के घर को निशाना बनाया। यहां भी दीवार के सहारे घर में घुसे चोर घर में रखी 74 हजार की नगदी, करीब 11 तोला सोना, कपड़ा सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। आहट होने पर घर वालों में जाग हुई। घर वाले कुछ समझ पाते तब तक चोर जा चुके थे। आशंकित परिवार के लोग जब घर में गए तो देखा की कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। यह देख घर में हड़कंप मच गया। शोरशराबा होने पर आसपास के तमाम लोग भी जमा हो गए और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घर वालों की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ चोरों की टोह ली, लेकिन चोर हाथ नहीं लग सके। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें