फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार रुपये समेत हजारों का माल चोरी

Tue, 24 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की जानकारी पशु व्यापारी करम खां को सोमवार को सुबह आंख खुलने पर हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के पिछले बगैर किवाड़ के दरवाजे से प्रवेश किया। चोर उसके घर से दो बक्सा चोरी कर ले गए। बक्सों में पचास हजार रुपये की नगदी, आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण, सोने का टीका, दो जोड़ी सोने की चूड़ी, दो जोड़ी झाले, दो नथ, कपड़े आदि सामान था जो चोर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि जेवरात पूरनपुर के एक सर्राफ व्यापारी के पास गिरवीं पड़े थे। पुत्री की शादी के चलते जेवरात को रविवार को ही छुटा कर लाया था। चोरी गए बक्सों को आसपास के खेतों में तलाश किया, लेकिन नहीं मिले। लिखित सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें