फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते गांव उदयपुर निवासी 30 वर्षीय द्वारिका प्रसाद ने जहर खा लिया। घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचते इससे पहले उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उदयपुर गांव के सोहनलाल के बेटे द्वारिका प्रसाद का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर द्वारिका प्रसाद खेतों की ओर चला गया और वहीं जहर खा लिया। उसने अपने मोबाइल से जहर खा लेने की जानकारी अपने घर वालों को दी। इससे परिवार वाले सन्न रह गए और तुरंत दौड़कर मौके पर गए। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। एसओ रेहान खां ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें