फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालने आया युवक एटीएम गार्ड से भिड़ा

Thu, 03 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
छतरी चौराहा स्थित बड़ौदा बैंक के एटीएम गार्ड से रुपये निकालने आए युवक ने अभद्रता की। गार्ड ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी संजीव कुमार उर्फ गोलू  बैंक ऑफ बड़ौदा के छतरी चौराहा स्थित एटीएम पर गार्ड है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात वह ड्यूटी पर था। इस बीच एक युवक रुपये निकालने के लिए आया। कार्ड मशीन में न जाने पर उसने बैंक अधिकारियों को गाली देना शुरू कर दिया। इस पर गार्ड ने एटीएम कक्ष में जाकर गाली देने से मना किया। इस पर आरोपी युवक ने खुद को एक अफसर का रिश्तेदार बताकर उससे अभद्रता की। हंगामा बढ़ने पर गार्ड ने पास की कस्बा पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना बताई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें