The woman has been beaten, beaten and raped
- फोटो : The woman has been beaten, beaten and raped
मामूली कहासुनी होने के बाद एक युवक ने पड़ोस में रह रही युवती की घर में घुसकर पिटाई कर दी। उससे छेड़छाड़ का भी आरोप है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, परिवारीजनों ने आरोपी को मानसिक मंदित बताया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उसकी पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी गाली गलौच करता हुआ घर में घुस आया। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। इस दौरान अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को उसके परिवारीजन मानसिक मंदित बता बरेली से इलाज जारी होने की बात कह रहे है। मामला प्रारंभिक जांच में मारपीट का निकलकर आ रहा है। युवती से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा को परेशान कर रहे शोहदे, दी तहरीर
पीलीभीत। ठेका चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी टनकपुर हाईवे स्थित बालिका कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ रोजना सुबह स्कूल और शाम को गैस चौराहा के पास कोचिंग पढ़ने जाती है। इस बीच आरोप है कि दो युवक पीछा कर परेशान करते है। चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि आरोपियों के नाम पते की जानकारी कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।