फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की रसोईघर से सटा दबंग ने बनाया शौचालय

Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर।
विज्ञापन
toilet
विज्ञापन
बच्चों ने नहीं खाया बना खाना, फेंकना पड़ा
विज्ञापन

अध्यापक ने तहसील प्रशासन को दी सूचना
प्राथमिक विद्यालय जादौंपुरपट्टी के रसोईघर के पास सोमवार की रात गांव के एक दबंग ने अवैध रूप से शौचालय बना लिया। इसके चलते मंगलवार को रसोईघर में बना भोजन बच्चों ने नहीं खाया। 
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जादौंपुर पट्टी के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गंगवार ने बताया कि सोमवार की रात विद्यालय के पड़ोस में रह रहे एक दबंग ने विद्यालय के रसोईघर से सटाकर अपना शौचालय बना लिया। मंगलवार को विद्यालय स्टॉफ के लोग जब विद्यालय पहुंचे, तब तक उन्होंने शौचालय बना लिया था। स्टॉफ के लोगों ने जब शौचालय बनाए जाने का विरोध किया, तो दबंग लड़ने को तैयार हो गया। विद्यालय के रसोईघर में बना भोजन बच्चों ने नहीं खाया, तभी भोजन फिंकवा दिया गया। बच्चे दिनभर भूखे रहे। प्रधानाध्यापक ने फोन पर तहसीलदार विवेक मिश्रा को मामले की सूचना दी। तहसीलदार ने क्षेत्रीय कानूनगो को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि कानूनगो की रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि यदि गलत स्थान पर शौचालय बनाया गया है तो उसे गिरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें