फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बमरौली में तीन महीने पहले हुई श्रीपाल की मौत मामले में पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

बता दें कि 16 जनवरी को गांव बमरौली निवासी श्रीपाल और उसकी पत्नी कलावती का गांव की ही लज्जावती, अरनेश और सुक्खा से बकरी को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। उपचार के दौरान सात दिन बाद श्रीपाल की मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया था। पुलिस ने लज्जावती और अरनेश को दो फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि सुक्खा सिंह फरार चल रहा था। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें