फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
देवहा नदी किनारे मजदूरी कर रहे भाइयों को खाना देकर साइकिल से घर लौट रहे चौदह वर्षीय किशोर को रेत लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का रहने वाले चौदह वर्षीय किशोर फारूख के भाई फिरासत और फिरोज बुधवार को बरेली हाइवे पर देवहा पुल के पास नदी से मजदूरी पर खनन करने गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे फारूख अपने भाइयों को खाना देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रेत लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। घर वालों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां इदरीशन ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके चार बेटे और तीन बेटियां है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सभी मजदूरी करते हैं। 

पकड़ी गई ट्राली से हटा दी गई रेत
पुलिस खनन को कानूनी तरीके से होना बता रही है। अफसर भी कह रहे है कि रॉयल्टी जमा होने के बाद ही खनन किया जा रहा है लेकिन हादसे के बाद की गई कार्रवाई से पुलिस कटघरे में है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरी हुई थी, लेकिन चौकी पर लाकर खड़ा करने से पहले उसमें लदी रेत कहीं उतरवा दी गई। खाली ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने कब्जे में ली है। ट्राली से रेत उतरवाने के पीछे पुलिस का तर्क है कि चौकी पर लाते वक्त लोड ट्राली से कोई दिक्कत न हो इसलिए ट्राली खाली करा दी गई। 
विज्ञापन


हादसे में किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चौकी पुलिस ने बताया कि गड्ढे में फंस जाने के कारण ट्राली से रेत उतरवा दी गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें